Thursday, 13 July 2023

प्रथम विश्वयुद्ध कितने साल चला था ?

 4 साल

प्रथम विश्वयुद्ध कब हुआ था?

 28 जुलाई 1914

अब तक कितने विश्व युद्ध हुए हैं?

 विश्व में अबतक दो विश्व युद्ध हुए हैं। प्रथम विश्व युद्ध 1914ई से लेकर 1918ई के बीच में हुआ है। प्रथम विश्व युद्ध में एक तरफ जर्मनी तो दूसरी तरफ इंग्लैंड एवं फ्रांस थे। प्रथम विश्व युद्ध में दुनिया के विभिन्न देश ब्रिटेन एवं जर्मनी की ओर से लड़ रहे थे। प्रथम विश्व युद्ध में इंग्लैंड एवं फ्रांस ने जर्मनी एवं उसके मित्र देशों को युद्ध में परास्त कर दिया। प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद पेरिस में शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व के विभिन्न देशों के राष्टाध्यक्षों ने भाग लिया। इस विश्व सम्मेलन में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल्सन ने सम्मेलन के आयोजन के लिए विशेष प्रयास किया था। पेरिस सम्मेलन ने जर्मनी पर भारी जुर्माना कर दिया तथा उसे युद्ध छेड़ने के लिए दोषी सिद्ध किया। जर्मनी को सेना रखने के अधिकार से वंचित कर दिया गया तथा उसे कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस रखने का अधिकार दिया गया। इस तरह से जर्मनी को हर तरह से अपमान सहना पड़ा। विश्व में शांति स्थापित करने के लिए राष्ट् संघ की स्थापना की गई। इस तरह से प्रथम विश्व युद्ध का पटाक्षेप हो गया।

द्वितीय विश्व युद्ध 1939ई से लेकर के 1945ई के मध्य लड़ा गया। इस युद्ध में एक ओर इंग्लैंड ,फ्रांस , अमेरिका आदि देश थे तो दूसरी ओर जर्मनी ,इटली एवं जापान था। सोवियत रूस प्रारंभ में जर्मनी के साथ था परन्तु बाद में जर्मनी ने उसपर आक्रमण कर दिया तो वह इंग्लैंड, फ्रांस के साथ मिल गया। जर्मनी के एडोल्फ हिटलर एवं इटली के बेनिटो मुसोलिनी ने मिलकर के इंग्लैंड एवं फ्रांस पर आक्रमण कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में अमेरिका ने जापान के दो नगरों हिरोशिमा और नागासाकी पर अणु बम का प्रयोग किया।‌जिससे इन दो नगरों की व्यापक क्षति हुई। जापान ने इसके उपरांत आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में जर्मनी एवं इटली ने भी हथियार डाल दिए। हिटलर ने आत्महत्या कर ली। इस तरह से द्वितीय विश्व युद्ध का समापन हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत इंग्लैंड एवं फ्रांस के अधीन अनेक देश स्वतंत्र हो गये। विश्व में शांति स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई। जिसका मुख्यालय अमेरिका के शहर न्यूयार्क में है।

Tuesday, 19 May 2015

Useful Links 
Software

Database

Website

Network

Wireless

Password